More than 2 lakh vacant seats in Govt Jobs in Indian Army Airforce Navy vacancies in Defence Ministry of India
रक्षा मंत्रालय में दो लाख से भी ज्यादा पद, देश की तीनों सेनाओं में हैं नौकरी पाने का मौका -
देश में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं। इसके लिए दिन रात कोशिश और मेहनत करते हैं। इनमें से लाखों युवा ऐसे हैं जो देश की सेना में नौकरी पाना चाहते हैं। फिर चाहे वो भारतीय थल सेना हो, भारतीय वायुसेना या फिर नौसेना। समय-समय पर इन विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार (रक्षा मंत्रालय) द्वारा अधिसूचनाएं भी निकाली जाती हैं। लेकिन अब भी इन विभागों में करीब दो लाख पद खाली हैं।
इस बारे में खुद सरकार ने जानकारी दी है। सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने इस बारे में बताया। राज्यसभा में उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा मंत्रालय में इस समय दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं।
नाइक ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि रक्षा मंत्रालय में खाली पदों की कुल संख्या 2,39,740 है। इनमें से 3782 पद समूह क के, 34289 पद समूह ख के और 2,01,669 अन्य पद हैं।
राज्यसभा में मंत्री नाइक द्वारा दी जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना में अधिकारियों के 1500 पद और नौसैनिकों के 15590 पद रिक्त हैं। वहीं, भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के 425 पद तथा वायुसैनिकों के 10425 पद रिक्त हैं।
इन खाली पदों की जानकारी देते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि ये रिक्तियां कब तक भरी जाएंगी, इसके बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है।
रक्षा मंत्रालय में दो लाख से भी ज्यादा पद, देश की तीनों सेनाओं में हैं नौकरी पाने का मौका -
देश में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं। इसके लिए दिन रात कोशिश और मेहनत करते हैं। इनमें से लाखों युवा ऐसे हैं जो देश की सेना में नौकरी पाना चाहते हैं। फिर चाहे वो भारतीय थल सेना हो, भारतीय वायुसेना या फिर नौसेना। समय-समय पर इन विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार (रक्षा मंत्रालय) द्वारा अधिसूचनाएं भी निकाली जाती हैं। लेकिन अब भी इन विभागों में करीब दो लाख पद खाली हैं।
इस बारे में खुद सरकार ने जानकारी दी है। सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने इस बारे में बताया। राज्यसभा में उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा मंत्रालय में इस समय दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं।
नाइक ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि रक्षा मंत्रालय में खाली पदों की कुल संख्या 2,39,740 है। इनमें से 3782 पद समूह क के, 34289 पद समूह ख के और 2,01,669 अन्य पद हैं।
किस सेना में कितने खाली पद
रक्षा राज्य मंत्री नाइक ने जानकारी दी है कि सेना में अधिकारियों के 6867 पद तथा जीसीओ एवं ओआर के 36517 पद रिक्त हैं।राज्यसभा में मंत्री नाइक द्वारा दी जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना में अधिकारियों के 1500 पद और नौसैनिकों के 15590 पद रिक्त हैं। वहीं, भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के 425 पद तथा वायुसैनिकों के 10425 पद रिक्त हैं।